उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद श्री मानव सेवा समिति के तत्वाधान में बड़े धूमधाम से निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा ।  ( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद श्री मानव सेवा समिति के तत्वाधान में बड़े धूमधाम से निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा  )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद श्री मानस सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से गाजेबाजे के साथ निकाली गई। श्री मानस सेवा समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की शोभायात्रा दोपहर चार बजे से पंजाबी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा पंजाबी कॉलोनी से एटा तिराहा, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा होते हुए स्टेशन रोड पालीवाल चौराहा नेहा गैस्ट हाउस होते हुए मेलवाला बाग स्थित श्रीनाथ बाबा मानस पीठ स्थित श्रीराम मंदिर पर विश्राम किया। शोभायात्रा के आगे बैंड बाजे मधुर ध्वनि बजाते हुए चल रहे थे। उसके पीछे ध्वज लेकर युवा चल रहे थे। इसके पीछे कई झांकियां शामिल थीं। मुख्य डोले के आगे समिति अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, डॉ. संजीव माथुर, अनिल बंसल ने भगवान श्रीराम की आरती उतार कर शोभायात्रा को रवाना किया। मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और आरती उतार कर स्वागत किया गया। मार्ग जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा इस मोके पर ठाकुर अश्वनी सिंह, संजीव अग्रवाल लाला, केशव गुप्ता, राजीव गुप्ता, शेखर अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अंकुर वर्मा ,सोनी गंभीर ,आदि उपस्थित रहे

 ( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!