राजस्थान गोविन्दगढ कस्बे राज्य सरकार के आदेशानुसार नगर पालिका उपखंड अधिकारी द्वारा चेयरमैन व 19 वार्डो के पार्षदों को दिलाई गई शपथ। ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट ) |

( गोविन्दगढ कस्बे राज्य सरकार के आदेशानुसार नगर पालिका उपखंड अधिकारी द्वारा चेयरमैन व 19 वार्डो के पार्षदों को दिलाई गई शपथ )
राजस्थान गोविन्द गढ़ कस्बे में राज्य सरकार के आदेशानुसार बनी नगर पालिका में उपखण्ड अधिकारी हेमराज गुर्जर ने ग्राम पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों को नगरपालिका में सदस्य बना कर पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। रामगढ़ विधायिका साफिया जुबेर की अध्यक्षता में कार्यक्रम मनाया गया जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला मेठी को नगरपालिका के चेयरमैन पद की शपथ दिलाई। साथ ही 19 वार्डो के वार्ड पंचों ने भी पार्षदों के रूप में शपथ ली मोके पर विधायक से रामगढ़ में बनी नगरपालिका के बारे में जानकारी लेंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा की नगरपालिका के चुनाव करवाये जाएंगे। वहाँ की ग्राम पंचायत को भंग कर दिया गया है तथा नए सिरे से चुनाव होंगे जिनकी तैयारी शुरू करवा दी गई है। गोविन्दगढ़ के चिकित्सालय में बेड तथा एक्सरे मशीनों की भी व्यवस्था के बारे में कहा कि हम स्वयं मोनोटरिंग करेंगे। खण्डेलवाल समाज की ओर से व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय मेठी का स्वागत किया गया मंच का संचालन कैलाश शर्मा ने किया |

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट )
