उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिला मुख्यालय दबरई नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य प्रस्तुति कर आमजन को यूपी-112 की सुविधा “नंबर एक, सेवाएं अनेक” के बारे में किया गया जागरूक । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( जिला फिरोजाबाद जिला मुख्यालय दबरई नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य प्रस्तुति कर आमजन को यूपी-112 की सुविधा “नंबर एक, सेवाएं अनेक” के बारे में किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद मुख्यालय यू0पी0-112 के आदेशानुसार यू0पी0-112 एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की जनोपयोगी सेवाओं को एलईडी एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु यू0पी0-112 मुख्यालय से भेजी गयी टीम द्वारा सुभाष चौराहा, जैन मंदिर फिरोजाबाद पर नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य प्रस्तुति कर आमजन को यूपी-112 की सुविधा “नंबर एक, सेवाएं अनेक” के बारे में जागरूक किया गया । इस नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को किसी भी आपात स्थिति में सिर्फ एक कॉल यूपी-112 कर आप पुलिस सहायता के अतिरिक्त अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस व चलती ट्रेन में भी आपात सहायता प्राप्त कर सकते हैं । यह कार्यक्रम दिनांक 11.4.2022 से 13.4.2022 तक जनपद में भिन्न-भिन्न स्थानों पर किया जाएगा |

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
