पीलीभीत पुलिस अधीक्षक द्वारा एल0एच0 शुगर मिल के मैदान में 09 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस आर्चरी वर्ष-2022 प्रतियोगिता आयोजन का किया गया उद्घाटन । ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

 ( पीलीभीत पुलिस अधीक्षक द्वारा एल0एच0 शुगर मिल के मैदान में 09 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस आर्चरी वर्ष-2022 प्रतियोगिता आयोजन का किया गया उद्घाटन )

पीलीभीत में एल0एच0 शुगर मिल के मैदान में 09 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस आर्चरी वर्ष-2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश कुमार पी0 पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया साथ ही सभी टीमों के उत्साहवर्धन हेतु उद्बोधन कर एवं तीरन्दाजी कर निशाना लगाया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर लाइन लल्लन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह एवं जी0एम0 एल0एच0 शुगर मिल पीलीभीत उपस्थित रहे। 09 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता में जोन की 08 टीमों क्रमश: जनपद पीलीभीत, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, बरेली, शाहजहांपुर बिजनौर एवं रामपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया। ग्रुप ए 30 मीटर व्यक्तिगत महिला प्रथम मैच जनपद बरेली व बदायूं के बीच खेला गया जिसमें बदायूं की टीम विजय होकर सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरा मैच शाहजहांपुर व मुरादाबाद के बीच खेला गया जिसमें मुरादाबाद जीतकर फाइनल में प्रवेश किया तथा फाइनल मैच बरेली और मुरादाबाद के बीच खेला गया जिसमें जनपद बरेली विजयी रहा व मुरादाबाद उपविजेता रहा। ग्रुप बी मुकाबलों में जनपद बिजनौर व रामपुर के बीच मैच खेला गया जिसमें रामपुर ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया दूसरा मैच जनपद संभल व पीलीभीत के बीच खेला गया जिसमें जनपद पीलीभीत की टीम ने संभल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल में 30 मीटर व्यक्तिगत महिला वर्ग में पीलीभीत बरेली को हराकर चैंपियन बनी 50 मीटर व्यक्तिगत पुरुष फाइनल जनपद बदायूं व रामपुर के बीच खेला गया जिसमें जनपद बदायूं विजेता व रामपुर उपविजेता रहा। कल दिनांक 13.04.2022 को पुरुष चैंपियनशिप 50 मीटर के मैच खेले जाएंगे जिसमें पीलीभीत का सामना जनपद बदायूं से होगा।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!