उत्तर प्रदेश बस्ती केंद्र सरकार राज मंत्रालय द्वारा रामनगर विकास खंड के मैलानी उर्फ हिदूनगर ग्राम पंचायत को वर्ष 2020-21 के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत 24 अप्रैल दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से किया जाएगा पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार प्रदान। ( दिनेश तिवारी की खास रिपोर्ट बस्ती )


( बस्ती केंद्र सरकार राज मंत्रालय द्वारा रामनगर विकास खंड के मैलानी उर्फ हिदूनगर ग्राम पंचायत को वर्ष 2020-21 के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत 24 अप्रैल दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से किया जाएगा पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार प्रदान )
उत्तर प्रदेश बस्ती भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा रामनगर विकास खंड के मैलानी उर्फ हिदूनगर ग्राम पंचायत को वर्ष 2020-21 के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चुना गया है। महिला प्रधान ने बताया कि टीवी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने व स्वावलंबी बनाने के विचार से उन्हें बहुत प्रेरणा मिली। जनता द्वारा इस बार उन्हें यह अवसर दिया गया है। बताया कि चुनाव जीतने के बाद पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया था। उसी समय पुरस्कार के लिए भी आवेदन किया गया था। सोमवार को ही उन्हें पंचायती राज मंत्रालय के सचिव की ओर से पुरस्कार के लिए जारी पत्र प्राप्त हुआ है। उनके ग्राम पंचायत में मैलानी उर्फ हिदूनगर, मैलानी उर्फ बेलवा व रुस्तमपुर गांव शामिल हैं। गांव की कुल आबादी 1452 है, जिसमें 297 अनुसूचित जाति के लोग भी शामिल हैं। गांव में स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के तहत 10 लोगों के शौचालय का निर्माण कराया गया है। वहीं 22 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है। 115 किसानों को किसान सम्मान निधि, 14 को दिव्यांग, 40 निराश्रित व 160 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण चल रहा है। कहा कि गांव के चहुमुखी विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। मुजहना ग्राम पंचायत भी पं.दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र की सूरत बदलने के साथ ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण 300 मीटर सीसी रोड, 200 मीटर इंटरलाकिग का कार्य कराया गया है। पंचायत भवन में सीसी कैमरा, लैपटाप की व्यवस्था के साथ ही ग्राम पंचायत कार्यालय स्थापित किया गया है। ग्रामीणों को अब गांव में ही ब्लाक संबंधित व तहसील संबंधित प्रमाणपत्र व अन्य प्रपत्र मिलने की सुविधा दी जा रही है। ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराने के साथ ही साफ सफाई पर हमेशा ध्यान दिया जाता है। पं.दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायत का चयन होने पर प्रधान बेहद खुश हैं। कहा कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सम्मानित होने का जो सौभाग्य उन्हें मिला है वह उन्हें आगे भी गांव के समुचित विकास के लिए प्रेरित करेगा।
जिले की 13 ग्राम पंचायतों ने किया था आवेदन =
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला सलाहकार ने बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिले के 13 ग्राम पंचायतों ने जून 2021 में आवेदन किया था। पंचायतीराज विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने बस्ती आकर इनमें से मैलानी उर्फ हिदू नगर, मुजहना, सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक के मुस्तफाबाद, सदर के कटरा बुजुर्ग सहित छह ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर वहां ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, सफाई, मनरेगा से हुए कार्य, खड़ंजा, इंटरलाकिग, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालयों का जायजा लिया था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर मैलानी उर्फ हिदू नगर, मुजहना का चयन पं.दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए हुआ। पं.दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए पूरे प्रदेश में 29 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था, जिसमें से दो ग्राम पंचायतें बस्ती की शामिल हैं। यह जिले के लिए गौरव का विषय है। इससे अन्य प्रधानों भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

( दिनेश तिवारी की खास रिपोर्ट बस्ती )
