राजस्थान अलवर श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के 21 ध्वज एवं शोभा यात्रा का किया गया आयोजन। ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )


( अलवर श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के 21 ध्वज एवं शोभा यात्रा का किया गया आयोजन )
राजस्थान अलवर श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति, अलवर के तत्वावधान में दो दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव के 21वें ध्वज एवं शोभायात्रा का शुभारंभ आज 15 अप्रैल वार शुक्रवार को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रमुख समाजसेवी अनिल गुप्ता तथा श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता श्रीचक्रधारी हनुमान रथ की वैदिक रीति-रिवाज, मंत्रोच्चार, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर केडलगंज से ध्वज-शोभायात्रा को रवाना करेंगे। श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह के संयोजक नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 300 से अधिक हनुमान भक्त ध्वज लेकर श्रीचक्रधारी हनुमान रथ की शोभायात्रा के साथ रवाना होंगे। शोभायात्रा में 4 झांकियां तथा श्री चक्रधारी हनुमान रथ के साथ मटके की प्याऊ एवं समिति कार्यकर्ता शामिल होंगे।m श्रीचक्रधारी हनुमान मंदिर पर शनिवार 16 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान भक्तों के लिए भंडारा किया जाएगा।इससे पूर्व गुरुवार की शाम मंदिर परिसर बाला किला की आकर्षक साज-सज्जा, फूलों की झांकी तथा रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया। ध्वज यात्रा, शोभायात्रा तथा भंडारे को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश सैनी, नंदलाल अदलक्खा, बिजेंद्र महावर, डा. श्रीकृष्ण शर्मा, फूलचंद शर्मा, दयाराम खडिय़ा, राजन नधेडिय़ा, भारत जैन सहित सैकड़ों हनुमान भक्त तन्मयता से जुटे हुए हैं | (नरेंद्र सिंह चौहान) संयोजक श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति, अलवर

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )
