उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र मन्दिर जा रहे श्रद्धालू से भरी पलटी टैक्टर की ट्राली दर्जनों हुए घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया फफूंद थाना क्षेत्र मन्दिर जा रहे श्रद्धालू से भरी पलटी टैक्टर की ट्राली दर्जनों हुए घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल  )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से मन्नत पूरी होने पर ट्रैक्टर ट्राली पर ब्रह्मदेव के मंदिर जमौली जा रहे थे। ग्रामीणों से भरी टैक्टर की ट्राली इंजन से निकल गई और वही फफूंद बाईपास पर पहुचते ही पलट गई। जिसमे दब कर एक दर्जन लोग घायल हो गये। राहगीरो की सूचना पर आई पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के गांव तरई निवासी अनिल कुमार के तीन पुत्रिया थी। लेकिन एक भी लड़का नही था। अनिल कुमार ने बरम देव बाबा से मन्नत मांगी थी। जो चार वर्ष पूर्व पूरी हुई। अनिल कुमार के एक लड़का पैदा हुआ। शनिवार को बरम देव मन्दिर पर टैक्टर से धूम धाम से चरुआ रखने जा रहे थे। जैसे ही फफूंद कस्बा के बाईपास पर पहुचे तभी अचानक टैक्टर की ट्राली इंजन से निकल गई और पलट गई। जिससे ट्राली में बैठे लोग घायल हो गये। राहगीरो ने तत्काल ट्राली को सीधा करके उसमें दबे लोगो को निकाला और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते मौके पर पहुची पुलिस ने घायल 38 वर्षीय नीलम देवी पत्नी ऊदल सिह, 17 वर्षीय सुभी पुत्री राकेश बाबू, 35 वर्षीय राधा देवी पत्नी अनिल बाबू, 16 वर्षीय अनन्या पुत्री आदित्य कुमार,32 वर्षीय जी एस प्रभा पत्नी राजेश कुमार,38 वर्षीय रामबेटी पत्नी तुलाराम,24 वर्षीय मनदीप देवी पत्नी राकेश बाबू,18 वर्षीय पंकज बाबू पुत्र सुभाष चन्द्र निवासीगण गाँव तर्रई घायल ही गये। जिनको एम्बुलेंस की मदद से दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया है। टैक्टर चालक विनीत टैक्टर लेकर मौके से भाग गया।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!