उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जसराना ब्लाक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल आफ द मंथ अवार्ड से उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पदम पटीकरा के प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह को किया गया सम्मानित। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद जसराना ब्लाक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल आफ द मंथ अवार्ड से उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पदम पटीकरा के प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह को किया गया सम्मानित )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना ब्लाक संसाधन केंद्र जसराना पर खंड शिक्षा अधिकारी जसरानान की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में नवीन नामांकन,डीबीटी,शिक्षक डायरी,शिक्षण योजना,शिक्षण में टीएलएम का प्रयोग,छ: से चौदह वर्ष के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन,संचारी रोग नियंत्रण अभियान का क्रियान्वयन,विद्यालयों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाएं पूर्ण होने की समीक्षा,स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में आवेदन,एफएलएन, रीडिंग कैम्पैन,क्विज में छात्रों का प्रतिभाग आदि बिन्दुओं पर चर्चा हुई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करते हुए अधिक से अधिक छात्रों के नामांकन का प्रयास किया जाये।साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया।।बैठक में अप्रैल माह के लिए स्कूल आफ द मंथ अवार्ड से उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पदम पटीकरा के प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया।बैठक का संचालन एआरपी सुमन राजपूत ने किया।एसआरजी नरेश बाबू तथा सुभाष चन्द्र ने शिक्षण को रूचिकर बनाने के उपाय बताए जिससे छात्र नियमित विद्यालय आने के लिये उत्साहित रहें।यूटा जिला महामंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि हम सभी शिक्षकों को मिलकर जसराना ब्लाक को उत्कृष्ट ब्लाक बनाना है। बैठक में एआरपी अजयपाल सिंह, रामअवतार, हृदेश कुमार,मनोज कुमार,शिक्षक संकुल निर्देश सिंह, आशुतोष,ललिता सिंह, जन्मेजय,अमित तथा शिक्षक आराम सिंह, गजाधर सिंह व सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
