उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद में मौसम के दृष्टिगत भीषण गर्मी में जल ही जीवन को देखते हुए रोटी बैंक ग्रीन पार्क समिति द्वारा जगह जगह लगाए गए प्याउ पौशाला किया गया सराहनीय कार्य। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद में मौसम के दृष्टिगत भीषण गर्मी में जल ही जीवन को देखते हुए रोटी बैंक ग्रीन पार्क समिति द्वारा जगह जगह लगाए गए प्याउ पौशाला किया गया सराहनीय कार्य )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद में तेज चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बदहाल कर दिया है। जिसके कारण लोगों ने अपने घरों से निकलना भी बंद कर दिया है । एक तो सूरज ने आसमान से अपनी तेज आग से जन जीवन अस्त व्यस्त कर रखा है दूसरी ओर भीषण गर्मी भी अपना भयंकर प्रकोप दिखा रही है। गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को ठंडा पानी मिल सके, इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने बीड़ा उठाया है। रोटी बैंक के संयोजक एवं ग्रीन पार्क मालिक मनोज गुप्ता और राजीव गुप्ता ने अपनी माताजी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगर में छः प्रमुख स्थानों पर शीतल जल के प्याऊ लगवाए। आज जिसका शुभारंभ फीता काट कर एवं जल पिलाकर किया गया। इस अवसर पर एटा रोड पर दो प्याऊ का शुभारंभ अतिथि पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता ने कटरा बाजार में भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, शिकोहाबाद थाने पर डा संजीव आहूजा और राजकुमार अग्रवाल, तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी शिव ध्यान पांडे और तहसीलदार अमित कुमार ने आहुजा हॉस्पिटल पर डा संजीव आहूजा और ईशा आहुजा ने फीता काट कर एवं जल पिलाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि लंबे समय से ग्रीन पार्क जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है। इस भयंकर गर्मी के दौरान प्यासे को पानी पिलाने से बेहतर दूसरा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। अतिथियों ने कहा कि दुकानदार बगैर कोई खाद्य सामग्री खरीदें उन्हें पानी छूने नहीं देते ऐसे में लोगों को प्यासा रहना पड़ता है अथवा पाउच में बिकने वाला पानी खरीद कर पीना पड़ता है। कुछ ही लोग होते हैं जो ब्रांडेड कंपनियों का पानी खरीदने की क्षमता रखते हैं राहगीरों को पानी की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़े। इसके लिए ग्रीन पार्क ने निशुल्क प्याऊ लगाया है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अवनीश यादव, होटल ग्रीन पार्क के एमडी मनोज गुप्ता ,राजीव गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल,आशीष अग्रवाल , संजीव गुप्ता , शैलेंद्र जैन सोनू गुप्ता,सोनी गम्भीर, , शेखर अग्रवाल के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
