उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन के द्वारा किया गया शुभारंभ |  (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन के द्वारा किया गया शुभारंभ )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। मेले में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त बाल पुष्टाहार, नगर निकाय, बेसिक शिक्षा आदि विभागों ने भी स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देेकर लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद में ब्लॉक स्तरीय मेले प्रारंभ हो गए हैं। मंंगलवार को जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का शुभारंभ सांसद डा. चंद्रसैन जादौंन ने फीता काटकर किया। उन्होंने मेले में आयुर्वेद, योगा, होम्योपैथ, यूनानी विभागों के स्टाल देख खुशी जताई। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में इन पैथी को प्राथमिकता नहीं मिलती थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में आयुष विभाग शामिल हैं। कहा कि मेले का आयोजन गांव में उपकेंद्रों पर भी कराया जाएगा। मेले में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों ने मेले में पहुंचे बच्चों और बड़ों को कोरोना रोधी वैक्सीन भी लगाई। कार्यक्रम का संचालन अधीक्षक डा. मुनींद्र कुमार ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, स्वास्थय विभाग के अधिकारी एंव कर्मचारी एव संबंधित विभागीय अधिकारी, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!