उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहली कैबिनेट बैठक में लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक ही गाड़ी में बैठ कर पहुंचे कैबिनेट की बैठक में | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहली कैबिनेट बैठक में लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक ही गाड़ी में बैठ कर पहुंचे कैबिनेट की बैठक में )
उत्तर प्रदेश लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कैबिनेट बैठक में जाते समय एक साथ दिखाई दिए और एक ही गाड़ी में बैठकर एनेक्सी पहुंचे।सीएम योगी आगे की सीट पर बैठे थे तो केशव पीछे की सीट पर बैठे थे।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहली कैबिनेट बैठक थी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय फैसले हुए।ये पहला मौका था जब सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव एक ही गाड़ी में थे।मंगलवार को एनेक्सी में कैबिनेट की बैठक होनी थी।बैठक में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम और मंत्री पहुंच रहे थे।इसी दौरान सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक गाड़ी से एनेक्सी पहुंचे और बैठक में शामिल होने के लिए कमरे की तरफ बढ़ गए। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से अभी से तैयारियों में जुट गई है। सरकार कोई ऐसा संदेश नहीं देना चाहती जिससे कार्यकर्ताओं को नकारात्मक संदेश जाए।बैरहाल लोकसभा चुनाव के पहले संगठन में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री हैं।जल्द ही नए अध्यक्ष का एलान किया जाएगा।इस बीच पार्टी की कोशिश है कि कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखा जाए। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार में मिली सफलता ने भाजपा को उत्साह से भर दिया है और 2024 के चुनाव के लिए भाजपा नेताओं में गजब का आत्मविश्वास है।
