उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जैन आचार्य विवेका सागर महाराज द्वारा पंचकल्याणक एवं जन्मकल्याणक महोत्सव का किया गया आयोजन एरावत हाथी पर विराजमान सौधर्म इंद्र एवं सची इंद्राणी की निकाली गई शोभायात्रा |  (  वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( वाईट अनुज जैन)

( फिरोजाबाद जैन आचार्य विवेका सागर महाराज द्वारा पंचकल्याणक एवं जन्मकल्याणक महोत्सव का किया गया आयोजन एरावत हाथी पर विराजमान सौधर्म इंद्र एवं सची इंद्राणी की निकाली गई शोभायात्रा )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर में जैनाचार्य विवेकसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहे भव्य पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव में मंगलवार को जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया इसके अंतर्गत एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया! शोभायात्रा मे एरावत हाथी पर विराजमान सौधर्म इंद्र एवं सची इंद्राणी की गोद में तीर्थंकर बालक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे! शोभायात्रा मेला प्रांगण से प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई छदमीलाल जैन मंदिर पहुंची! बेंड बाजे एवं नगाड़ा वादक शोभायात्रा के आने का संदेश दे रहे थे वही सभी भक्त नाचते गाते हुए तथा जैन धर्म की जय जयकार करते हुए चल रहे थे! छदामीलाल जैन मंदिर पहुंचकर सभी इन्द्रो एवं सैकड़ो भक्तो द्वारा 1008 कलशो से तीर्थंकर बालक का जन्मअभिषेक किया गया! | कार्यक्रम मे अशोक जैन अनुज जैन तुलसी बिहार, दीपक जैन, रोहित जैन डोल्सी, प्रिन्स जैन, अजय जैन बजाज, इसौली, अभिशेक जैन एवं सकल जैन समाज मौजूद रहे |


 (  वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!