उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद सिरसागंज ग्राम जायमई स्थित स्वामी चैतन्य स्वरूप आश्रम परिसर में सांसद फिरोजाबाद डॉ चंद्र सेन जादौन द्वारा 120 वर्ष पुराने बरगद के वृक्ष में लाल रंग का फीता बांधकर किया गया वृक्षारोपण।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( फिरोजाबाद सिरसागंज ग्राम जायमई स्थित स्वामी चैतन्य स्वरूप आश्रम परिसर में सांसद फिरोजाबाद डॉ चंद्र सेन जादौन द्वारा 120 वर्ष पुराने बरगद के वृक्ष में लाल रंग का फीता बांधकर किया गया वृक्षारोपण )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद आजादी के 75वें अमृत महोत्सव, विश्व विरासत दिवस, पर्यावरण महोत्सव, मिशन शक्ति फेज 4.0 एवं गंगा यमुना शुद्धिकरण के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद की तहसील सिरसागंज के ग्राम जायमई स्थित स्वामी चैतन्य स्वरूप आश्रम परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद फिरोजाबाद डॉ चंद्र सेन जादौन, डीएफओ वीरेन्द्र कुमार सिंह, जनआधार कल्याण समिति सचिव प्रवीन कुमार शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार किए। इस दौरान सभी ने बरगद के 120 वर्ष पुराने बरगद के वृक्ष के तने पर लाल रंग का फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के साथ साथ नदियों, तालाबों और जनपद को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि डॉ. ललित मोहन जादौन, क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेन्द्र कुमार एवं तुलसीराम दोहरे, वनरक्षक शिवकुमार, संजय कुमार सहित स्वदेशी समाज सेवा समिति सचिव विवेक यादव, शिवा पर्यावरण ऋषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति सचिव रामप्रकाश गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!