उत्तर प्रदेश  जिला फिरोजा बाद थाना जसराना क्षेत्र अज्ञात कारणों से कपड़े की दुकान में लगी आग मचा हड़कंप हजारों का सामान जलकर हुआ राख । (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( फिरोजा बाद थाना जसराना क्षेत्र अज्ञात कारणों से कपड़े की दुकान में लगी आग मचा हड़कंप हजारों का सामान जलकर हुआ राख )

उत्तर प्रदेश  जिला फिरोजाबाद जसराना के कस्बा पाढ़म में अज्ञात कारणों से सुवह एक लकडी के खोखे में आग लग गई। आग लगने से खोखे के साथ उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। पीडित ने शासन एवं प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
थाना जसराना के कस्बा पाढ़म निवासी सुम्मेर सिंह का पुत्र दाताराम कस्बा में लकडी के खोखे में रेडीमेड की दुकान करता है। बुधवार की सुबह अचानक अज्ञात कारणों से खोखे में आग लग गई। खोखे में आग लगने से निकलने वाली आग की लपटों को देख चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर पीडित के साथ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने पर आसपास रखे खोखे वालों ने भी राहत की सांस ली। वहीं पीडित दाताराम ने बताया कि उसके खोखे में अज्ञात कारणों से आग लगी है। आग के कारण उसमें रखा हजारों रुपए का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीडित ने मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

 

 

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!