उत्तर प्रदेश आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में 12 साल की छात्रा के बने भगवान मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ सरस्वती नगर 12 वर्षीय बेटी ने अपने घर के मन्दिर में लगाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तस्वीर सुबह शाम करती पूजा बना चर्चा का विषय । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में 12 साल की छात्रा के बने भगवान मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ सरस्वती नगर 12 वर्षीय बेटी ने अपने घर के मन्दिर में लगाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तस्वीर सुबह शाम करती पूजा बना चर्चा का विषय )

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र के सरस्वती नगर निवासी मनोज तोमर की 12 साल की बेटी राधिका तोमर मुख्यमंत्री योगी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। राधिका कक्षा सात में पढ़ती हैं। मनोज तोमर ने बताया कि करीब दो साल से उनकी बेटी योगी की पूजा करती है। वो योगी की बहुत बड़ी प्रशंसक है। आगरा की 12 साल की छात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजा करती है। छात्रा ने अपने घर के मंदिर में योगी की तस्वीर लगा रखी है। सुबह-शाम उनकी पूजा करती है। छात्रा का कहना है कि योगी उनके लिए भगवान की तरह हैं। उनके कारण ही आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं। एक बार उन्होंने न्यूज चैनल पर योगी को शेर के बच्चे को बोतल से दूध पिलाते देखा था। इसके बाद वो अखबार और न्यूज चैनल में योगी की खबर पढ़ने और देखने लगीं। नवरात्रि में उनके द्वारा कन्या पूजन करते देखा, छोटी बच्चियों के पैर धोते देख उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने अपने मंदिर के बाहर योगी तस्वीर लगा ली। उनकी पूजा करना शुरू कर दिया। राधिका का कहना है कि जिस तरह योगीजी गुंडे-माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं, ऐसा काम अभी तक किसी ने नहीं किया। ऐसे में उन्होंने अपने मंदिर में योगी की बड़ी तस्वीर लगा ली है। वो हर दिन स्कूल जाने से पहले CM योगी की पूजा करती हैं। उनके आने के बाद महिलाओं और बच्चियों के साथ घटनाएं बंद हो गई हैं। राधिका की ख्वाहिश है कि उनकी मुलाकात एक बार CM योगी से हो जाए। वो उनसे बात करना चाहती हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर राधिका ने अपना गुल्लक फोड़ दिया था। गुल्लक में से निकले रुपए से उसने अपनी कॉलोनी में सबको मिठाई बांटी थी।
.

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!