उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थानों की 24 एण्टीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं,व छात्राओं को किया गया जागरूक सशक्त बने शोहदों के छुड़ाए छक्के । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( जिला फिरोजाबाद महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थानों की 24 एण्टीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं,व छात्राओं को किया गया जागरूक सशक्त बने शोहदों के छुड़ाए छक्के )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन/महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत जनपद फिरोजाबाद में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थानों की 24 एण्टीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जागरूक किया तथा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओ/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों/शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी देकर दी गयी |

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
