उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पेट्रोल पंप, सर्राफा व्यापारीयों संग बैठक कर सुनी गई समस्या को निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश । (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट  )

 

 

( वाईट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी )

( फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पेट्रोल पंप, सर्राफा व्यापारीयों संग बैठक कर सुनी गई समस्या को निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के पेट्रोल पम्प मालिकों व सर्राफा व्यापारियों संग पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा सभी पेट्रोल पम्प मालिकों व सर्राफा व्यापारियों को सुरक्षा की दृष्टि से पेट्रोल पम्पों व सर्राफा की दुकानों पर थाना क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर पेंट करवाने, दुकानों के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उनके डीवीआर सुरक्षित जगह पर रखने, कैश जमा करते जाते समय 04 पहिया वाहन का इस्तेमाल करने, सर्राफा दुकानों पर आगंतुक रजिस्टर मैन्टेन करने, सर्राफा दुकानों से खरीददारी करने वाले सभी ग्राहकों से उनका पहचान पत्र या आधार कार्ड़ लेने, दुकानों व पेट्रोल पम्प पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व टोका- टाकी करने एवं प्रतिष्ठानों पर रात्रि में गार्ड रखने आदि के निर्देश दिये । महोदय द्वारा व्यापारियों की अन्य समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया साथ ही शाम के समय सर्राफा बाजार व पेट्रोल पम्प आदि के आस-पास चेतक मोबाइल से गश्त कराने हेतु व्यापारियों को आश्वासन दिया । गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे ।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!