उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद अवागढ़ (एटा) श्रीमान नरेंद्र चंद्र जैन द्वारा पंचकल्याणक महोत्सव का उद्घाटन कर ध्वजारोहण एवं घट यात्रा का किया गया शुभारंभ। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( अवागढ़ (एटा) श्रीमान नरेंद्र चंद्र जैन द्वारा पंचकल्याणक महोत्सव का उद्घाटन कर ध्वजारोहण एवं घट यात्रा का किया गया शुभारंभ )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद अवागढ़ (एटा) – पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन सर्वप्रथम घटयात्रा देव आज्ञागुरु आज्ञा आचार्य निमंत्रण मंडप उद्घाटन ध्वजारोहण नांदी विधान सक्लीकरण मंडप शुद्धि एवं आचार्य श्री के मंगल प्रवचन हुए ।आज के मुख्य अतिथि माननीय ठाकुर महेश पाल सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अवागढ़ मंचासीन रहे । ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन श्रीमान विपनेश कुमार जैन राजा, श्रीमती सुमन जैन पुत्र प्रिंस चाल्स जैन अवागढ़ किया । मंडप उद्घाटन श्रीमान नरेंद्र चंद्र जैन नेताजी जलेसर ने किया । आचार्य अभिनंदन सागर जी आचार्य विद्यासागर जी आचार्य विपुल सागर जी महाराज के चित्र का अनावरणश्री राजीव जैन श्रीमती विक्टोरिया पुत्र गौरव परिमल अकलंक और वरुण जैन ने किया । यज्ञ मंडप वेदी पर श्रीमती विक्टोरिया राजीव जैन श्रीमती मधु , विपिन कुमार जैन मुंबई, श्रीमती वीनेश जैन शुभरत्न जैन, आलोक कुमार श्रीमती सारिका अलीगढ़ एवं चैतन्य कुमार जैन मेजर जैन ने मंगलकलश स्थापित किए। सम्पूर्ण शहर में केसरिया वस्त्र को पहनकर समस्त महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर घट यात्रा निकाली जो आकर्षण का केंद्र थी । आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ने घट यात्रा का महत्व बतलाते हुए कहा जैसे मरघट यात्रा में रिश्तेदार एवं पड़ोसी बिना बुलाए स्वयं जाते हैं , वैसे ही घट यात्रा में नारी को बिना बुलाए ही जाना चाहिए । भरा हुआ कलश श्रीफल सरसों आम की पत्ती एवं नारी मंगल होती है। इसलिए किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के पूर्व में घट यात्रा निकाली जाती है। घट यात्रा स्वयं एक मांगलिक कार्य है । घट यात्र में जाने से अमंगल भी मंगल में बदल जाता है । विघ्न बाधाएं दूर होती हैं । घट यात्रा के कलश में भरे हुए जल से मंत्रों का उच्चारण करते हुए भगवान की वेदी एवं मंदिर के प्रांगण को शुद्ध किया जाता है । गति यात्रा के बाद कलश घर में खाली नहीं लाना चाहिए वल्कि शेष बचे हुए मंत्रित जल में और जल मिला कर भरा हुआ कलश लाना चाहिए और उस जल से अपने घर की शुद्धि करना चाहिए । घट यात्रा के जल से घर की शुद्धि करने पर घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और भूत पिशाच आदि की बाधाएं दूर होती है । पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष अश्वनी जैन ने बताया कि आगामी दिवस श्रीजी के गर्भ कल्याणक के पूर्व की क्रियाओं को किया जाएगा। कार्यक्रम में विपिन जैन, विशाल जैन, परमिल जैन, राहुल जैन, प्रिंस जैन, ललित जैन, प्रशान्त जैन, पीयूष जैन, आगम जैन, सोहिल जैन, मनोज जैन आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
