उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना थाना प्रभारी श्री सुजीत वर्मा/एन्टीरोमियों टीम/अन्य पुलिस टीम द्वारा यातायात के नियमो व सुरक्षा सम्बन्ध में व वूमेन पावर लाइन 1090 की पुलिस कार्यशाला का किया गया आयोजन | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया बिधूना थाना प्रभारी श्री सुजीत वर्मा/एन्टीरोमियों टीम/अन्य पुलिस टीम द्वारा यातायात के नियमो व सुरक्षा सम्बन्ध में व वूमेन पावर लाइन 1090 की पुलिस कार्यशाला का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित यातायात व वूमेन पावर लाइन 1090 की पुलिस कार्यशाला का आयोजन संत विवेकानंद इंटर कालेज कस्बा बिधूना में किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी थाना बिधूना श्री सुजीत वर्मा/एन्टीरोमियों टीम/अन्य पुलिस टीम द्वारा विद्यालय के अध्यापको तथा छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमो व सुरक्षा सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई व अपने-अपने घरों में लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। तथा एन्टीरोमियों टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को कानून के प्रावधानों, उ0प्र0 की विभिन्न हेल्पलाइन/यू0पी0 100, वूमेन पावर लाइन 1090, ट्विटर सेवा, विकल्प पोर्टल के बारे में जागरुक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय व अमर उजाला फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
