उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना ब्लॉक हाथवंत में आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश की योजना किसान ऋण कार्ड शिविर का किया गया आयोजन। (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( फिरोजाबाद जसराना ब्लॉक हाथवंत में आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश की योजना किसान ऋण कार्ड शिविर का किया गया आयोजन)

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्र व प्रदेश की योजना किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत कृषि अधिकारी ने ग्राम नगला जाट में शिविर का आयोजन कराया।
ब्लॉक हाथवंत में तैनात कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने ग्राम पंचायत नगला जाट के पंचायत भवन में भारत सरकार की योजना के तहत किसान ऋण कार्ड का एक शिविर लगाया गया। जिसमें उन्होंने सरकार की किसानों के लिए लाभकारी योजना को बारीकी से समझाते हुए बताया कि सरकारी निर्देशानुसार कोई भी किसान के.सी.सी. से वंचित नहीं रहना चाहिए, सरकार द्वारा न्यूनतम ब्याज दर पर प्रत्येक किसान को ऋण उपलब्ध कराने के किसान ऋण कार्ड की विशेषताओं को बताया। शिविर में पंद्रह से अधिक किसानों के किसान ऋण कार्ड बनवाये। इसके साथ ही दो किसानों की मृत्यु हो जाने से अपात्र हुए किसानों के के सी सी को निरस्त करने का कार्य किया।
शिविर में लेखपाल सीमा देवी, ग्राम पंचायत सहायक प्रवीनलता देवी, सत्यवीर सिंह जाट, विनोद कुमार जाट, प्रेम सिंह जाट, लाखन सिंह, महेन्द्र सिंह जाट, धर्मेंद्र जाट, रंजीत, विष्णु जाट आदि पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!