उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद मंडी समिति में मतगणना के बाद सपाई के उपद्रव के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल अन्य की तलाश में जुटी पुलिस । | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद मंडी समिति में मतगणना के बाद सपाई के उपद्रव के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद मंडी समिति में मतगणना के बाद सपाई के उपद्रव के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिला पंचायत सदस्य के पति की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, सिरसागंज के विधायक के साथ काफी संख्या में सपाई थाने पहुँच गए। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष निर्दोष सपाइयों की गिरफ्तारी को गलत बताया। पुलिस ने धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बारे में पूर्व एमएलसी का कहना है कि जिस प्रकार से पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है वह पूरी तरह से अनुचित है। धर्मेंद्र यादव मतगणना के दौरान एजेंट थे। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि जांच के दौरान जिन लोगो को नाम आ रहे हैं उन्हें ट्रेस करने के बाद गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने जाच के दौरान धर्मेंद्र यादव की संलिप्तता पाई गई जिसके आधार पर उन्हें जेल भेजा गया है। अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
