उत्तर प्रदेश औरैया माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के धार्मिक स्थलों से हटवाये लाउडस्पीकर । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के धार्मिक स्थलों से हटवाये लाउडस्पीकर )
उत्तर प्रदेश औरैया माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 के तहत आज दिनांक 26.04.2022 को अधिकतम ध्वनि तीव्रता के दृष्टिगत जनपद औरैया में पुलिस, प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त अभियान के क्रम में विभिन्न स्थानों से कुल 13 प्रतिष्ठानों से 19 लाउडस्पीकर हटवाए गए तथा लाउडस्पीकरों की ध्वनि तीव्रता को कम कराते हुए उसे इस तरह से व्यवस्थित कराया गया जिससे कि लाउडस्पीकर की ध्वनि तीव्रता प्रतिष्ठान से बाहर न जाए। यह अभियान अन्य दिनों में भी लगातार चलाया जाएगा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
