उत्तर प्रदेश औरैया विद्यालय सुदिति ग्लोबल एकेडमी में समारोह कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया शुभारम्भ एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा 2018 में एकेडमी के टापटेन करने वाले छात्रों को 25,000 का पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )।


( औरैया विद्यालय सुदिति ग्लोबल एकेडमी में समारोह कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया शुभारम्भ एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा 2018 में एकेडमी के टापटेन करने वाले छात्रों को 25,000 का पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्य क्रम का शुभारम्भ किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र आशीष पोरवाल को 2018 में जनपद में टॉप करने पर 25 हजार से पुरस्कृत किया तथा बच्चों को संबोधित करते हुए बताया है कि जिन बच्चों ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन सभी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई जो बच्चे पढ़ने में कमजोर है उनको निराश होने की जरूरत नहीं है उनमें कोई ना कोई प्रतिभा छिपी हुई है बस उन्हें अपनी प्रतिभा को जगाने की जरूरत है इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए इससे पूर्व विद्यालय के चेयरमैन डॉ आनंद ने कहा कि अगर उनके विद्यालय का कोई छात्र या छात्रा जनपद में प्रथम स्थान पर आता है तो उसे 2 वर्ष तक शुल्क मुक्ति एवं 25 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा और अगर आगे भी इसी तरह जो बच्चा जनपद में टॉप करेगा उसे ₹25 हजार का पुरस्कार एवं 1 लाख तक की आर्थिक सहायता विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्रदान की जाएगी डॉक्टर ने यह भी कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी कार्य असंभव से संभव किया जा सकता है पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक औरैया को प्रतीक चिन्ह/गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया इस शुभ अवसर पर विद्यालय के समस्त बालक/बालिकाएं एंव अध्यापक/अध्यापिका उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
