उत्तर प्रदेश औरैया भाग्यनगर विकास खण्ड ग्राम बरुआ के में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम् हेड डॉ अनन्त कुमार द्वारा किसान सभा किया गया आयोजन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया भाग्यनगर विकास खण्ड ग्राम बरुआ के में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम् हेड डॉ अनन्त कुमार द्वारा किसान सभा किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया भाग्यनगर विकास खण्ड के वरौवा ग्राम में किसान सभा का आयोजन किया गया। किसानों को मार्गदर्शन देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र औरैया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम् हेड डॉ अनन्त कुमार ने कहा कि जमीन कि उर्वराशक्ती को टिकाऊ बनाने के लिए फसल चक्र के अनुसार फसलों का चयन करें दलहन व तिलहन की फसलों को जरूर साल में एक बार बोने से जमीन की उर्वराशक्ति भी अच्छी होती है। तथा दलहनी फसलों को लेने से लगतवभी काम होती है। तथा उपज का बाज़ार भाव भी अच्छा मिलता है। उन्होंने मृदा नमूना लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया कि सभी के खेत खाली है।समय से मृदा नमूना हमें पहुंच दें ।सभी मृदा नमूना कि जांच निःशुल्क कराई जाएगी। इफको के क्षेत्र प्रबंधक नेवकहा की किसानों कि उन्नति के लिए इफको सदेप तत्पर कार्य करती आ रही है।किसानों को समाज समय पर किसान सभा फसल प्रदर्शन निःशुल्क मुर्दा परीक्षण व किसान मेला भी किसानों को प्रशिक्षण व भ्रमण करती है ताकि नवीनतम तकनीकी का लाभ लें व अच्छी प्रजाति के बीज भी मेला से क्रय कर सके। उन्होंने नैनो यूरिया की जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रकृति के अनुरूप तैयार किया गया है। सभी तरह से सुरक्षित है। फसलों में इनके प्रयोग से उत्पादन भी अच्छा मिलता है। महर्षि फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक श्री अखिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि किसानों के हित में हम बीज उत्पादन का कार्य कर रहे है। हमारे कर्याकी प्रगति को ध्यान में रखते हुए हमें ड्रॉन केवप्रशिक्षण के लिए सरकार द्वारा चयनित किया गया है। यह गौरव की बात है कि जिले में प्रशिक्षण प्राप्त करके हमारे एफ पी ओ को जल्द ही ड्रॉन मिलेगा तो हम सभी मिलकर इसका छिड़काव के रूप में किसानों को सहयोग मिलेगा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
