उत्तर प्रदेश औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र पहली पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ किराये के मकान में रहे पति को परिजनों की मदद से पत्नी ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र पहली पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ किराये के मकान में रहे पति को परिजनों की मदद से पत्नी ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले )

उत्तर प्रदेश औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर में किराये पर कमरा ले कर दूसरी महिला के साथ रह रहे पति को पत्नी व उसके परिजनों ने पुलिस के सुपुर्द किया है। पीड़ित शिवानी ने बताया है कि उसके पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी जबकि माँ मानसिक रूप से बिक्षिप्त है। वह अपने मामा मामी के गाँव भूरेपुरकला थाना अजीतमल जिला औरैया में रहती है तथा 2020 में औरैया नगर के रूहाई मुहल्ला के निवासी गौरव राठौर के साथ शादी हुई थी। पीड़िता शिवानी ने बताया कि मामा अपनी समर्थ के अनुसार दान दहेज देकर मेरी शादी की थी। जिसके बाद भी शिवानी का पति संतुष्ट नहीं था, शादी होनें के बाद से ही शिवानी को तरह तरह की यातनायें देकर प्रताड़ित करता रहा है। कई बार पति की प्रताड़ना से क्षुब्द होकर शिवानी ने अपने मामा को बताया तो मामा ने क्षेत्रीय पुलिस महिला थाना आदि कई जगह शिकायतें भी कीं परन्तु कोई कार्यवाही न होनें पर शिवानी स्वयं मन मारकर अपना समय काटने पर मजबूर हो गई। जहाँ पर एक ओर योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिला शसक्ति करण अभियान चलाया जा रहा व उन्हें सम्मानित करना एवं प्रोजेक्ट नई किरण की पहल सब के सब हव हवाई साबित होती दिख रही है। घटना दिनांक 27 अप्रैल की है शिवानी अपने ससुराल रूहाई मोहल्ला में थीं तभी किसी ने बताया कि उसका पति गौरव राठौर किसी अन्य महिला के साथ तिलकनगर में किराये के कमरा लेकर रह रहा है। शिवानी को सूचना मिलते ही उसने अपने मामा को बताया तभी मामा को साथ लेकर शिवानी मौके पर पहुंची तो देखा उसका पति गौरव किसी अन्य महिला के साथ मिला जिसको शिवानी ने मोहल्ला वासियों की मद्त से अपने पति एवं अज्ञात महिला को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर लिखित शिकायत देते हुये दोनों के बिरुद्ध कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कोई कार्यवाही होनें की सूचना नहीं मिली है।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!