उत्तर प्रदेश सीतापुर जिलाधिकारी व एसपी द्वारा जिला जेल का किया गया औचक निरीक्षण खगांली गई सपा नेता आजम खां की बैरक मचा हड़कंप । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( सीतापुर जिलाधिकारी व एसपी द्वारा जिला जेल का किया गया औचक निरीक्षण खगांली गई सपा नेता आजम खां की बैरक मचा हड़कंप )
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल में डीएम और एसपी के छापे से हड़कंप मच गया।पुलिस की अलग-अलग टीमों ने लगभग एक घंटे तक बंदियों की तलाशी ली और बैरकों को खंगाला।जेल में बंद सपा के दिग्गज नेता व रामपुर सदर विधायक आजम खान की भी बैरक खंगाली गई।तलाशी अभियान में कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। शनिवार दोपहर सवा एक बजे जिलाधिकारी अनुज सिंह और पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह जेल के गेट पर पहुंचे।डीएम और एसपी के आने की खबर से जेल महकमे में हड़कंप मच गया।दोनों अधिकारी पूरे लाव लश्कर के साथ जेल के अंदर घुसे और पुलिस की सात टीमों का गठन किया।इस टीम में कुछ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे।सभी टीमों ने जेल की एक-एक बैरक को खंगाला और सभी बंदियों की तलाशी ली। जेल की तन्हाई बैरक में बंद चल सपा विधायक आजम खान के बैरक की भी तलाशी ली गयी।आजम खान पिछले 26 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं।आजम खान पर 87 मामले थे जिसमें से 86 मामलों में जमानत हो चुकी है।एक मामले में जमानत नहीं हुई है और उसी में जमानत होना बाकी है। लगभग एक घंटे तक जेल में तलाशी अभियान चलाया। डीएम और एसपी ने जेल के भोजनालय और अस्पताल का गहन निरीक्षण किया।डीएम और एसपी ने जेल अधीक्षक को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का आदेश देते हुए कहा कि कहीं भी कोई गड़बड़ी न हो,सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, कैदियों और बंदियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें,बंदियों को बेहतर खाना दिया जाए और सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए। जेल अधीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि डीएम-एसपी ने करीब एक घंटे तक बैरकों और बंदियों की तलाशी कराई।ये रूटीन छापेमारी थी और ये हर माह होता है।जेल में बंद आजम खान के भी बैरक की तलाशी ली गई है।पुलिस की टीमें बनाकर तलाशी कराई गई। कहीं कोई गड़बड़ी और समस्या नहीं मिली है। डीएम ने जेल की सफाई व्यवस्था को देखकर खुशी जताई। कहा कि जेल की सफाई अच्छी है। इसके लिए तारीफ की है।
