उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच छात्र संगठन ने बी.एड. एवं बी.टी.सी. के – छात्र- छात्राओं के छात्रवृति न आने के सम्बंध में एक ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री के नाम सदर विधायक असीजा को सौंपा ज्ञापन | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट अनिकेत जैन जिला अध्यक्ष )
( फिरोजाबाद राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच छात्र संगठन ने बी.एड. एवं बी.टी.सी. के – छात्र- छात्राओं के छात्रवृति न आने के सम्बंध में एक ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री के नाम सदर विधायक असीजा को सौंपा ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद मैं राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच छात्र संगठन ने बी.एड. एवं बी.टी.सी. के – छात्र- छात्राओं के छात्रवृति न आने के सम्बंध में एक ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री के नाम सदर विधायक मनीष असीजा को सौंपा जिसमें विद्यार्थी मंच फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष अनिकेत जैन ने बताया कि जिले में हजारों की संख्या में छात्र – छात्राओं की छात्रवृति नही आई है जिले मे ज्यादातर सभी महाविद्यालय छात्रवृति के आधार पर बी.एड व बी टी सी के छात्र – छात्राओं का प्रवेश ले लेते हैं परंतु जब छात्रवृति नही आती तो छात्रों पर मानसिक दवाब बनाने लगते हैं इस वर्ष भी ऐसे कई मामलें सामने आये हैं हमने नगर विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है और मांग की है कि जल्द से जल्द छात्रों की छात्रवृत्ति दिलाने की कृपा करें । नगर विधायक मनीष असीजा जी ने आश्वासन दिया है कि वह भी इस विषय पर विधानसभा में अपनी बात रखेंगे। वही बीएड की छात्रा कु. वंदना सिंह ने बताया कि मै बी.एड अंतिम वर्ष की छात्रा हूँ अभी तक मेरी छात्रवृति नही आई है जबकि कॉलेज वालों का दवाब है कि फीस जमा करो अन्यथा आपका परीक्षा फार्म जमा नहीं किया जायेगा
मैं मध्यम वर्गीय परिवार से हूँ एक साथ इतना रुपया जमा करना मेरे लिए असम्भ है मैं शासन से प्रार्थना करती हूँ कि कृपया मेरी स्कॉलरशिप मुझे दिलाने की कृपा करें जिससे में अपनी पढ़ाई आगे कर सकूँ।। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष सनी प्रजापति, आकाश शर्मा, करण कुशवाहा, अनुराग शर्मा, सत्यनारायन शर्मा, वंदना सिंह, रितिका, याशी, अलिशा, पूजा, सोनाली, शिवानी दुबे, पूनम, माधवी जैन, हिदिका, स्वलेखा, सना, सुनीता आदि छात्रायें उपस्थित रहीं।।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
