उत्तर प्रदेश कानपुर नगर क्षेत्र में बने ब्लु वर्ड से चोरी हुई अर्टिका कार पुलिस कन्ट्रोल रूम औरैया के अथक प्रयास से कुछ ही घंटो में रसूलाबाद क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर गाड़ी किया बरामद पुलिस से इस सराहनीय कार्य से वाहन स्वामी ने सभी पुलिस अधिकारियों का व पुलिस कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों का किया आभार प्रकट। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

(वाहन स्वामी )
( कानपुर नगर क्षेत्र में बने ब्लु वर्ड से चोरी हुई अर्टिका कार पुलिस कन्ट्रोल रूम औरैया के अथक प्रयास से कुछ ही घंटो में रसूलाबाद क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर गाड़ी किया बरामद पुलिस से इस सराहनीय कार्य से वाहन स्वामी ने सभी पुलिस अधिकारियों का व पुलिस कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों का किया आभार प्रकट )
उत्तर प्रदेश औरैया शिकायतकर्ता मो0अनीश पुत्र मो0 शरीफ निवासी कस्बा व थाना फफूंद जनपद औरैया ने औरैया पुलिस के कन्ट्रोल रुम में सूचना दी कि उनकी आर्टिका कार नम्बर UP79X4748 जोकि बुकिंग में उनका चालक लालू कानपुर नगर ब्लूवर्ड लेकर गया था चोरी हो गई है जिसमें जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल कन्ट्रोल रुम औरैया पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जीपीएस की लोकेशन को ट्रेस किया गया जिसमें कार की लोकेशन कानपुर देहात में थाना रसूलाबाद के अन्तर्गत पायी गई। औरैया कन्ट्रोल रुम के अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद कानपुर देहात पुलिस से समन्वय स्थापित कर शिकातकर्ता की आर्टिका कार को थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामद कराया गया।
कार के चालक लालू द्वारा बताया गया कि कार को बुक कर ले जाने वाले व्यक्ति ने ब्लूवर्ड में उसका भी टिकट ले लिया तथा मुझे चकमा देकर लॉकर में रखे मेरे रु01000 व गाड़ी की चाभी लेकर फरार हो गया था।
कन्ट्रोलरुम औरैया अधिकारीगण-
1. निरीक्षक लालता प्रसाद
2. उ0नि0 अनिल यादव
3. हे0ऑपरेटर विनय यादव

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
