उत्तर प्रदेश औरैया महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण तहत महिला प्रभारी द्वारा बिखरे परिवारो को एक सूत्र में बांधने के अथक प्रयास में मिलीं बड़ी सफलता 11 परिवारिक विवादों में 4 परिवार को अपनी सूझबूझ से समझाबुझा कर मिलाया परिजनों के चेहरे पर छाई खुशियां। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण तहत महिला प्रभारी द्वारा बिखरे परिवारो को एक सूत्र में बांधने के अथक प्रयास में मिलीं बड़ी सफलता 11 परिवारिक विवादों में 4 परिवार को अपनी सूझबूझ से समझाबुझा कर मिलाया परिजनों के चेहरे पर छाई खुशियां )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया जिसमें आज 11 फाइलें दायर की गई व 04 परिवार को जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया तथा परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया, अन्य 07 परिवार को अग्रिम कार्यवाही हेतु तिथि दी गयी। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
