जिला बदायूं थाना बिसौली क्षेत्र के 33/11 विद्युत विभाग में समाजवादी पार्टी के विधायक आषुतोष कुमार ने विजली विभाग के कमर्चारियों से की मारपीट व सरकार कार्य बाधा डालने पर मुकदमा हुआ दर्ज। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( बदायूं थाना बिसौली क्षेत्र के 33/11 विद्युत विभाग में समाजवादी पार्टी के विधायक आषुतोष कुमार ने विजली विभाग के कमर्चारियों से की मारपीट व सरकार कार्य बाधा डालने पर मुकदमा हुआ दर्ज )
बदायूं बिसौली से समाजवादी पार्टी के विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो में विधायक आशुतोष मौर्य विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी अभिषेक मिश्रा से अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं। कर्मचारी द्वारा क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की सपा विधायक आशुतोष मौर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल पूरा मामला कल शनिवार देर रात 12.05 मिनट का बताया जा रहा है।मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य अपने कुछ साथियों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी अभिषेक मिश्रा से अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं।बताया जाता है कि विधायक के क्षेत्र में लाइट न आने से नाराज थे और इसी वजह से अपने कुछ समर्थकों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर गए थे।जहां पर तैनात एसएसओ से उनकी गर्मा गर्मी हो गई।इसके बाद कर्मचारी अभिषेक मिश्रा ने आज मामले की तहरीर बिसौली थाने में दी है। वही पूरे मामले पर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र बिसौली थाना क्षेत्र के 33/11 विद्युत उपकेंद्र टाउन पर तैनात एसएसओ अभिषेक मिश्रा द्वारा थाने पर एक तहरीर सूचना दी गई कि कल रात 12:00 बजे स्थानीय विधायक आशुतोष मौर्य द्वारा इनके साथ अभद्रता गाली गलौज और मारपीट की गई व सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसे संज्ञान में लिया गया है। थाना बिसौली में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत के करवा दिया गया है।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। समाजवादी पार्टी के विधायक आशुतोष मौर्य ने बताया है कि बिजली की सप्लाई आ रही थी,लेकिन वो कोल्ड में दी जा रही थी,क्षेत्रीय जनता परेशान थी जिसको लेकर मैं बिजली घर पहुचा था,जहा पर मेरे ड्राइवर के साथ हाथापाई की गई थी।मैंने भी तहरीर लिखकर रख ली है,इस्पेक्टर न होने के कारण मैंने कल थाने में तहरीर नही दी थी।प्राइवेट स्तर से अपने ड्राइवर को दवाई दिलवाई है।आज बदायूं जिला चिकित्सालय भेजा है जहां पर सिटी स्कैन और एक्सरे कवायेंगे।
