उत्तर प्रदेश हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पैदल गश्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश | ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पैदल गश्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली शहरआगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना कोतवाली शहर (सम्पूर्ण शहर) क्षेत्र में मिश्रित आबादी क्षेत्र, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न प्रकार की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों एवं आमजन से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी बघौली, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर व पीएसी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
