उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र गौशाला के लिए ट्रैक्टर से भूसा लेने गये भूसा लादते समय तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग हुए घायल । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद क्षेत्र गौशाला के लिएट्रैक्टर से भूसा लेने गये भूसा लादते समय तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग हुए घायल )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद कस्बा निवासी अरुण कुमार व मिथुन कस्बे की नगर पंचायत में ठेके पर सफाई कर्मी हैं। रविवार की शाम नगर पंचायत में ही काम करने वाले एक संविदा कर्मी ने उन्हें गांव सहदुल्लापुर जाकर गौशाला के लिए भूँसा लादने को कहा जिस पर यह लोग प्रमोद निवासी कटरा मनेपुर के साथ उसके ट्रैक्टर से गांव पहुंचे और ट्राली में भूँसा लादने लगे।तभी तेज आंधी के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गयी। जिसे देख प्रमोद, अरुण व मिथुन और उन्हें ले जाने वाला संविदा कर्मी बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बैठ गये तभी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज आवाज में आकाशीय बिजली ट्राली से कुछ दूर गिरी जिसके फैले करंट की चपेट में प्रमोद,अरुण व मिथुन झुलस गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सफाई कर्मियों के परिजन उन्हें सौ शैया अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार सक्सेना ने बताया कि कोई ज्यादा घायल नही है सभी का इलाज कराया जा रहा है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
