उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों हुई युवक की हत्या पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 6 परिवार जानों के खिलाफ लिखाये गये आरोप निराधार पाये गये मुख्य आरोपी गिरफतार प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 (  औरैया थाना कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों हुई युवक की हत्या पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 6 परिवार जानों के खिलाफ लिखाये गये आरोप निराधार पाये गये मुख्य आरोपी गिरफतार प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में वांछित/वांरटी/आपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्रनाथ यादव के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कोतवाली औरैया श्री रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.04.2022 को सर्वेश कुमार निवासी ग्राम भरसेन कोत0 औरैया की गयी हत्या का सफल अनावरण करते हुए मु0अ0स0 307/2022 धारा 147/302/364 भादवि से संबन्धित अभियुक्तगण 01- मोनू उर्फ वेन्केश पुत्र रामनरेश उर्फ पप्पू निवासी भरसेन थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 21 वर्ष 02-शीलू उर्फ झुर्री पुत्र गुरूप्रसाद निवासी भरसेन थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

अभियुक्तों से पूछंताछ का विवरणः-अभियुक्त मोनू ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि सर्वेश की छोटी वेटी से मेरा प्रेम सम्बन्ध थे प्रेम सम्बन्धो की जानकारी सर्वेश को हो गयी थी सर्वेश प्रेम सम्बन्ध में वाधा उत्पन्न कर रहा था और इस बात को लेकर मेरे घर पर आकर मुझे व मेरे घर वालो के साथ गाली गलौज करके बहुत अपमानित किया गया और सर्वेश शराब के नशे में आए दिन गाली गलौज करके सार्वजनिक रूप से अपमानित करते रहते थे । दिनांक 24.04.2022 को सर्वेश का झगडा अपने भाई के परिवार से हुआ और सर्वेश गुस्सा होकर घर से चले गए तथा सर्वेश के घर बाले अपने चाची व उनके भाई के ऊपर सर्वेश को गायब करने का आरोप लगाने लगे अपने अपमान का बदला लेने का अच्छा मौका देखकर अपने दोस्त शीलू उर्फ झुर्री के साथ मिलकर दिनांक 25/26.04.2022 की रात वही सडक पर सर्वेश की गला दबाकर हत्या कर दी व शव को गाँव के राजकुमार के खेत में ले जाकर डाल दिया और साइकिल भी वही पर खडी कर दी थी।औरैया श्री अंकुश पुत्र स्व0 सर्वेश कुमार निवासी ग्राम भरसेन थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 307/2022 धारा 147/302/364 भादवि बनाम भूरे आदि 06 नफर अभियुक्तगण के विरूद्ध वादी के पिता सर्वेश कुमार का अपहरण कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में 06 अभियुक्तो के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था दौराने विवेचना नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध कोई साक्ष्य प्राप्त नही हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1. मोनू उर्फ वेन्केंश पुत्र रामनरेश उर्फ पप्पू निवासी भरसेन थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 21 वर्ष
2. शीलू उर्फ झुर्री पुत्र गुरूप्रसाद निवासी भरसेन थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 30 वर्ष

घटना स्थल से बरामदगीः-
1. अभियुक्त मोनू का पर्स जिसमें उसका आधार कार्ड,पेनकार्ड

गिरफ्तार करने वाली कोतवाली औरैया पुलिस टीम-
1- प्र0नि0 श्री रवि श्रीवास्तव थाना कोतवाली औरैया
2- निरी0 श्री श्यामवृत्त सिंह थाना कोतवाली औरैया
3- उ0नि0 श्री संदीप जादौन थाना कोतवाली औरैया
4- कां0 42 लालू प्रसाद थाना कोतवाली औरैया
5- कां0 864 रवि कुमार थाना कोतवाली औरैया
6- कां0 1394 जितेन्द्र सिरोही थाना कोतवाली औरैया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!