उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल में अपने गांव पहुंचे मां से मिलने मां से मिलकर हुए भावुक पैर छू कर लिया आशीर्वाद याद किया बचपन । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल में अपने गांव पहुंचे मां से मिलने मां से मिलकर हुए भावुक पैर छू कर लिया आशीर्वाद याद किया बचपन )
उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल मंगलवार को मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में महंथ अवेद्यनाथ महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया | अपने गांव में गुरु महंथ अवेद्यनाथ को याद कर भावुक हुए CM Yogi, कहा- वो 1940 के बाद से ही यहां आना चाहते थे इस दौरान सीएम योगी अपने गुरु महंथ अवैद्यनाथ को याद करते हुए भावुक हो गए उन्होंने कहा, “महाराज अवेद्यनाथ जी का जन्म यहीं हुआ था आज अक्षय तृतीया की पावन तिथि है, मैं देवभूमि की धरती को नमन करता हूं | सीएम योगी ने कहा कि उनके गुरु महंथ अवेद्यनाथ साल 1940 के बाद से ही यहां आना चाहते थे, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी रहीं जिसके कारण वो यहां ना आ सके. उन्होंने आगे कहा कि महंथ अवेद्यनाथ को यहां की शिक्षा के बारे में चिंता रखते थे उनका पूरा जीवन प्रेरणाश्रोत रहा है यह कहते हुए सीएम योगी भावुक हो गए आगे उन्होंने उत्तराखंड से जुड़े अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए है गांव के एक तालाब का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वो कक्षा 9 तक की पढ़ाई पौड़ी गढ़वाल से ही किये थे. अपने गुरुजनों को भी याद करते हुए सीएम योगी भावुक हो गए |
