उत्तर प्रदेश आगरा ताजमहल ईद के मौके पर दो साल बाद की गई ईद उल फितर की नमाज अदा अकीदतमंदों से हो गया गुलजार मथुरा और आगरा के अलावा आसपास के जिलों में भी ईद को लेकर काफी दिखा उत्साह श्रद्धा का उमड़ा जनसैलाब। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( आगरा ताजमहल ईद के मौके पर दो साल बाद की गई ईद उल फितर की नमाज अदा अकीदतमंदों से हो गया गुलजार मथुरा और आगरा के अलावा आसपास के जिलों में भी ईद को लेकर काफी दिखा उत्साह श्रद्धा का उमड़ा जनसैलाब )

उत्तर प्रदेश आगरा मोहब्बत की मिसाल ताजमहल ईद के मौके पर अकीदतमंदों से गुलजार हो गया।ताजमहल की शाही मस्जिद में दो साल बाद ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।ईद के मौके पर ताजमहल में सुबह सात से नौ बजे तक प्रवेश निशुल्क रहा। ताजमहल के बाहर फतेहपुरी मस्जिद, काली मस्जिद में भी नमाज हुई।कोरोना काल के कारण 2020 और 2021 में ताजमहल बंद था। ताजमहल में ईद उल फितर पर नमाज के लिए लोगों को प्रवेश नहीं मिल सका था। इंतजामिया कमेटी ने सभी लोगों से अपील की थी कि कोई भी सड़क पर नमाज न पढ़े। ताजमहल समेत क्षेत्र में कई मस्जिदें हैं, जहां अंदर ही नमाज अदा की जाए। इस वजह से ताजमहल के अलावा आगरा की प्रमुख मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी जिलों में ईद का त्योहार पूरे रस्मो रिवाज के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है।ईद को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आपको बता दें कि ताजमहल की शाही मस्जिद में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई।सुबह सात बजे से ही नमाजी आने लगे थे। सुबह सात बजे से नौ बजे तक प्रवेश निशुल्क रहा।मुस्लिम समाज के लोग काफी संख्या में यहां नमाज अदा करने पहुंचे। यहां नमाजियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए सैलानियों ने भी इन पलों को अपने कैमरे में कैद किया। ताजमहल के अलावा ईदगाह, जामा मस्जिद, अकबरी मस्जिद, शाही मस्जिद कला साबुन कटरा, शाही मस्जिद लोहामंडी, मस्जिद जाल, मस्जिद नूरी, मस्जिद शहीद नगर, बड़ी मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे की ईद की मुबारकबाद दी। ईद उर फितर पर फतेहपुर सीकरी की शाही जामा मस्जिद में नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अल्लाह से वतन की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी किरावली, क्षेत्राधिकारी, संरक्षण सहायक प्रभारी निरीक्षक व पुलिस फोर्स मौजूद रहा। मथुरा की शादी ईदगाह मस्जिद में ईद पर खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके। अकीदतमंदों ने तय समय पर ईदगाह पर नमाज अदा की। इसके अलावा शहर और वृंदावन की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नमाज पढ़ी।अक्षय तृतीया और ईद एक ही दिन होने पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मथुरा और आगरा के अलावा आसपास के जिलों में भी ईद को लेकर काफी उत्साह है। फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में भी सुबह-सुबह ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करने मस्जिदों में पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Back to top button
error: Content is protected !!