उत्तर प्रदेश काशगंज जिले के थाना पटियाला क्षेत्र में बोलेरो और महिलाओं से टैम्पो में हुई आमने सामने जबरदस्त टक्कर मौक़े पर 8 महिलाओं, बच्चों सहित 8 लोगों की हुई मौत 6 हुए गम्भीर रूप से हुई घायल मच गया हाहाकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गहरा शोक व्यक्त कर निशुल्क उपचार कराने का दिया निर्देश। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( काशगंज जिले के थाना पटियाला क्षेत्र में बोलेरो और महिलाओं से टैम्पो में हुई आमने सामने जबरदस्त टक्कर मौक़े पर 8 महिलाओं, बच्चों सहित 8 लोगों की हुई मौत 6 हुए गम्भीर रूप से हुई घायल मच गया हाहाकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गहरा शोक व्यक्त कर निशुल्क उपचार कराने का दिया निर्देश )
उत्तर प्रदेश कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के पास बोलेरो और टेंपो में भीषण टक्कर हो गई।इस हादसे में दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है और छह घायल हुए हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया।जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक टेंपो में 10 सवारियां थीं। सवारियों में अधिकतर महिलाएं थीं।पटियाली में आयोजित सत्संग में महिलाएं शामिल होने जा रही थीं। गांव अशोकपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं।हादसे में टेंपो सवार महिलाओं सहित सात की मौत हो गई। बताया गया है कि बोलेरो में आठ लोग थे। इनमें से एक की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में दो बच्चे, पांच महिलाएं और एक युवक शामिल है।
