लखीमपुर खीरी पीलीभीत मे सहकारी उपनिवेशक संघ के संपूर्णानगर में हो रहे चुनाव भाजपा नेता पर चली गोलियां की तोड़फोड़ गोली चलाने वाला दबंग हुआ फरार। ( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( खीरी पीलीभीत उपनिवेशन संघ चुनाव में हुआ बवालपर्चा खरीदने गये भाजपा नेता पर विपक्षियों की कई राउण्ड फायरिंग )
लखीमपुर-खीरी।पीलीभीत सहकारी उपनिवेशक संघ के संपूर्णानगर में हो रहे चुनाव के दौरान लखीमपुर से पहुंचे भाजपा नेता उमाशंकर मिश्रा को बाहरी प्रत्याशी बताकर उन्हें अध्यक्ष पद हेतु पर्चा नही लेने दिया गया।चुनाव अधिकारी के समक्ष झगड़े पर आमादा लोगों ने चुनाव अधिकारी कार्यालय व पेटोल पम्प के शीशे तक तोड़ डाले और भाजपा व सरकर के ख़िलाफ़ नारेबाजी करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अध्यक्ष पद की दावेदारी से इस बवाल ने इतना भीषण रूप ले लिया कि पहले भीड़ ने शीशे तोड़े उसके बाद अंदर बैठे दावेदारों की ओर फायर कर दिया। मौके पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष सुनिल सिंह व श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी द्वारा बीच भराव करने के बाद भी दबंग मानने को तैयार नही हुये बल्कि मौके पर खड़ी गाड़ियों को तोड़ने फोड़ने लगे। बेकाबू भीड़ से जान बचाते चुनाव अधिकारी तहसीलदार पलिया आशीष कुमार सिंह ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी। चुनाव स्थगित होने के बाद भी बलबाई मौके पर जमे रहे। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दिये जाने की जानकारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुँचकर घटना के बाबत जानकारी करते हुये दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के आदेश दिये हैं। बॉक्स- चुनाव के दौरान हुई उपद्रवी घटना पुलिस की निष्क्रियता का प्रमाण है। चुनावस्थल पर तोड़फोड़ व हंगामे की सूचना पर अपने हमराहियों संग पहुँचे प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह की मौजूदगी में भाजपा नेताओं पर गोलियाँ चलाने वाला दबंग फरार हो गया और पुलिस हाथ पर हाथ रखे रही।

( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
