उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा द्वारा पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई नवाज अदा ।

( वाईट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी )
( जिला फिरोजाबाद श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा द्वारा पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई नवाज अदा )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा द्वारा मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाये जा रहे ईद-उल-फितर त्यौहार के दृष्टिगत जनपद फिरोजाबाद का भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा महोदय को जनपद में ईद की नमाज अदा करने वाले स्थानों एवं पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गयी अन्य तैयारियों के विषय में अवगत कराया गया । माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं शासन के दिशा–निर्देशों के अनुरूप जनपद में स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही नमाजियों द्वारा ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी । इस अवसर पर नमाज अदा करने वाले स्थानों के आस-पास इंतजामिया कमेटी के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों द्वारा साफ-सफाई, बिजली एवं पानी आदि की व्यवस्था करायी गयी साथ ही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में भारी पुलिस एवं पीएसी बल तैनात रहा । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी आमजन को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दी गयी । जनपद में ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल सम्पन्न हुयी । चप्पे-चप्पे पर नजर आया पुलिस प्रशासन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई नवाज अदा

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
