उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना दिबियापुर में पुराने लावारिस वाहनों की माल खाने से निस्तारण हेतु पुलिस उप जिला मजिस्ट्रेट ,क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ की उपस्थित में वाहनो को कराया गया नीलाम । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना दिबियापुर में पुराने लावारिस वाहनों की माल खाने से निस्तारण हेतु पुलिस उप जिला मजिस्ट्रेट ,क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ की उपस्थित में वाहनो को कराया गया नीलाम )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में शासन की मंसा के क्रम में पुराने लावारिस वाहनों की माल खाने से निस्तारण कराने के संबन्ध में थाना दिबियापुर पुलिस मय उप जिला मजिस्ट्रेट औरैया ,क्षेत्राधिकारी सदर औरैया श्री सुरेन्द्र नाथ की उपस्थित में कुल 15 मोटर साईकिलों एवं कुल 7 चार पहिया वाहनो को नीलाम कराया गया । जिसकी कीमत उप संभागीय परिवहन अधिकारी औरैया द्वारा उक्त सभी वाहनो का मूल्यांकन रु0 एक लाख 42 हजार आंका गया था जिसके सापेक्ष दो लाख चौदह हजार पांच सौ रु0 नीलामी से वसूली की गयी है । उक्त धनराशि को पुलिस के सरकारी खजाने में जमा कराया जा रहा है। उपरोक्त वाहनो को नीलाम कराने में शशिभूषण मिश्र (प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर जनपद औरैया ) द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेकर अथक प्रयास से कराया गया ।
नीलामी कमेटी के सदस्य-
1. उपजिला मजिस्ट्रेट औरैया
2. क्षेत्राधिकारी नगर औरैया
3. प्रतिसार निरीक्षक औरैया
4. प्रधानलिपिक औरैया
5.प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर
6. मालखाना मोहर्रिर दिबियापुर
नीलामी में वाहनो को क्रय करने वालो का विवरण-
1. सुनील कुमार पुत्र आशाराम नि0 बौद्ध नगर कस्बा व थाना तिर्वा जनपद कन्नौज- 7 कार
2. सन्तोष कुमार पुत्र रमेश चन्द्र नि0 भट्टा बस्ती थाना दिबियापुर जनपद औरैया – 15 मोटर साईकिल

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
