गोण्डा जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के दृष्टिगत ओडीएफ- पल्स ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के दो दिवसीय प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर गया शुभारंभ। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( गोण्डा जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के दृष्टिगत ओडीएफ- पल्स ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के दो दिवसीय प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर गया शुभारंभ )
गोण्डा जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ओडीएफ-प्लस ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषयक कार्य योजना निर्माण हेतु चयनित रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों का जनपद स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किये। प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थिति समस्त विकासखण्ड के ब्लाक कोआर्डिनेटर व सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत हो रहे प्रशिक्षण के संबंध में बताते हुए कहा कि आप सभी लोग गावों की साफ-सफाई हेतु कार्ययोजना बना कर बेहतर ढंग कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक हों तथा अपने आस-पास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, जिला पंचायत अधिकारी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभय प्रताप सिंह रमन, सहायक लेखाकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सुर्दशन त्रिपाठी, यूनीसेफ सहित विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
