बस्ती रुधौली थाना क्षेत्र बस्ती थाना रुदौली क्षेत्र में रात्रि सौच के लिए गई नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही 3 लोगों ने किया दुष्कर्म पीड़िता ने किसी तरह भाग बचाई जान परिजनों की तहरीर पर तीनों को किया गया गिरफ्तार मौके पर पहुंची व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी पुलिस। ( दिनेश तिवारी की खास रिपोर्ट बस्ती )


( रुधौली थाना क्षेत्र बस्ती थाना रुदौली क्षेत्र में रात्रि सौच के लिए गई नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही 3 लोगों ने किया दुष्कर्म पीड़िता ने किसी तरह भाग बचाई जान परिजनों की तहरीर पर तीनों को किया गया गिरफ्तार मौके पर पहुंची व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी पुलिस )
बस्ती रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पंद्रह वर्षीय पीड़िता चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। वह हाईस्कूल की छात्रा है। पिता एक प्राइवेट स्कूल में चौकीदार का काम करते हैं। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि वह गुरुवार की देर शाम करीब 7.30 बजे अपने घर से बाहर गांव से थोड़ी दूर पर एक तालाब के पास शौच के लिए गई थी। इसी बीच वहां पर पहले से ही गांव के राकेश, आजाद व बलराम उर्फ पप्पू मौजूद थे। तीनों किशोरी को आता देख टार्च और मोबाइल की रोशनी में उसके पास जला कर उसके पास पहुंचे। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उन तीनों ने किसी तरह शोर मचाने व गुहार लगाने पर तीनों उसे जान माल धमकी दी। इसके बाद कहा कि अगर किसी से घटना के बारे में बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। इसके बाद वे भाग निकले। वहां से घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीडि़ता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। गैंगरेप का आरोप गांव के ही तीन युवकों पर है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के बयान व तहरीर के आधार पर आरोपी राकेश लोधी, आजाद लोधी और बलराम उर्फ पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

( दिनेश तिवारी की खास रिपोर्ट बस्ती )
