उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा गेल आडोटोरियम में दीप प्रज्वलित कर बाल विवाह एंव बाल श्रम के विरूद्ध कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ ।  ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया दिबियापुर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा गेल आडोटोरियम में दीप प्रज्वलित कर बाल विवाह एंव बाल श्रम के विरूद्ध कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा के अध्यक्षता में गेल आडोटोरियम दिबियापुर में मिशन शक्ति अभियान के क्रम व बाल विवाह एंव बाल श्रम के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें एडीएम श्रीमती रेखा सिंह चौहान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, सीएमओ महोदया, बाल कल्याण अधिकारी, मिशन शक्ति प्रभारी Dysp गुंजन सिंह तथा अन्य पुलिस विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा शपत दिलाई गयी कि न बाल विवाह करेगे न होने देगें तथा बालको से बाल श्रम नही करायेगे तथा करने से मना करेगें। मिशन शक्ति के क्रम में महिला सुरक्षा हेतु गठित विशेष दल द्वारा प्रमुख चौराहों बाजारों ने स्कूलों पार्कों, कोचिंग सेंटर, बाजार, पार्क, स्टेडियम, मंदिरों में जाकर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के संबन्ध में जागरूक करेगें। अभियान चलाकर महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराएंगे इस कार्यक्रम के दौरान जनपद औरैया की ग्राम प्रधान महिलाये, आगन बाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, महिला समूह के सदस्यगण, मिशन शक्ति/एन्टीरोमियों की सभी टीमें मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी औरैया/पुलिस अधीक्षक औरैया/अन्य अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!