सीतापुर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक महोदया, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ द्वारा सीतापुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( सीतापुर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक महोदया, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ द्वारा सीतापुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश )

सीतापुर पुलिस महानिरीक्षक महोदया, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ द्वारा जनपद सीतापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण करके विभिन्न शाखाओं/इकाईयों, आर्मरी, क्वार्टर गार्द, अर्दली-कक्ष आदि का निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित अभिलेखों के रख-रखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आर्मरी/क्वार्टर गार्द और मैगजीन के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों का रख-रखाव तथा रिकार्ड कीपिंग उत्तम दर्जे की पायी गयी जिसके लिए हेड आर्मोरर को पुलिस महानिरीक्षक महोदया द्वारा पांच हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया। लखनऊ परिक्षेत्र के चार जनपदों के वार्षिक निरीक्षण में जनपद सीतापुर में मैगजीन, एमुनेशन तथा शस्त्रों के रख-रखाव व उनकी सफाई को सर्वोत्तम पाया गया जिस हेतु महोदया द्वारा प्रशंसा भी की गयी। क्वॉर्टर गार्द के निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी का परीक्षण किया गया तथा विषम परिस्थितियों में अपनाये जाने वाले टैक्टिक्स का अभ्यास भी देखा गया। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक सीतापुर को सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित जिम (व्यायामशाला) का उद्घाटन किया एवं आरटीसी बैरक व मेस का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात महोदया द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण कार्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं वाचक कार्यालय, पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, एलआईयू, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ आदि का निरीक्षण किया गया तथा जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। शाखाओं के निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टर्स/अभिलेखों का अवलोकन कर उनके व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त कर्मचारियों को निष्ठा, मेहनत, लगन व समर्पण की भावना से अपने-अपने दायित्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। तदोपरांत सायंकाल पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों की गई। गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। साथ ही शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में प्रगति की समीक्षा भी की गई। अपराध समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से शरीर व संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। भूमि संबंधी विवाद में राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके तत्काल मौके पर जाकर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनशिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा कार्यवाही के संबंध में पीड़ित से फीडबैक लेकर उसे संतुष्ट करने हेतु भी निर्देश दिए गए। अधीनस्थों द्वारा लगाई जा रही आख्या की भी नियमित अंतराल पर समीक्षा हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस के विभिन्न कल्याणकारी मदों से आये हुए बजट के माध्यम से नवीनतम उपकरणों एवं मशीनों से सुसज्जित व्यायामशाला का शुभारम्भ किया गया जिसमें पुलिस विभाग के सभी स्तर के अधिकारी/कर्मचारी स्वास्थय लाभ ले सके। इस सन्दर्भ में महोदया द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह के प्रयासों हेतु उन्हें बधाई दी गयी। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देने तथा जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। पीआरवी इवेंट्स की साप्ताहिक समीक्षा करके बेहतर रिस्पांस टाइम मेंटेन करने हेतु निर्देश दिए गए। अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने एवं अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर 14(1) की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!