उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा दौरे आगरा में मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करने के बाद पर देहात फतेहाबाद कई जगह चौपाल का किया गया आयोजन ग्रामीणों की सुनी फरियाद। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बाइट।केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री )
( उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा दौरे आगरा में मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करने के बाद पर देहात फतेहाबाद कई जगह चौपाल का किया गया आयोजन ग्रामीणों की सुनी फरियाद )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा दौरे पर रहे, आगरा में मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करने के बाद देहात क्षेत्र में कई जगह डिप्टी सीएम के कार्यक्रम लगे थे। जहां फतेहाबाद तहसील के एक आंगनवाड़ी केंद्र में निरीक्षण, गौशाला में गाय को चारा खिलाना, एक ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने राशन वितरण की दुकान को भी चेक किया। दरअसल गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगरा दौरा प्रस्तावित था, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करने के बाद फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के धमौटा गांव में बने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जहां आंगनवाड़ी केंद्र में लगे हैंडपंप को डिप्टी सीएम ने खुद चला कर देखा। इसके बाद आंगनवाड़ी कक्ष में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी दौरा किया गया। करीब 15 मिनट के बाद डिप्टी सीएम गांव कोलारा झील पर बनी वृहद गौशाला में पहुंचे, जहां उन्होंने गाय को चारा खिलाकर गौ माता की पूजा की, इस दौरान भीड़ को देखकर गाय बिफर गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गौशाला निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने अधीनस्थों को व्यवस्थाएं और भी बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में नहीं कोई जानकारी इसके बाद डिप्टी सीएम करीब 2:00 बजे फतेहाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेवली खुर्द के मजरा गांव देवहंस पहुंचे, जो कि वर्तमान में भाजपा के विधायक छोटे लाल वर्मा का गांव है। वहां ग्राम पंचायत सचिवालय में डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों को अधिकतर सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं थी, इस पर वहां मौजूद खंड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद गांव की राशन वितरण की दुकान को चेक किया गया और डिप्टी सीएम आगरा के लिए रवाना हो गए।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
