पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहारनपुर सरसावा थाना क्षेत्र पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में मालिक समेत 4 की हुई मौत हादसे में क‌ई हुए घायल कई की हालत गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर किया गहरा शोक प्रकट | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( सहारनपुर सरसावा थाना क्षेत्र पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में मालिक समेत 4 की हुई मौत हादसे में क‌ई हुए घायल कई की हालत गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर किया गहरा शोक प्रकट )

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी सहारनपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सरसावा थाना क्षेत्र केशो राणा गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। सूचना पर डीएम व एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। हादसे में झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में पटाखा फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है। घटना के बाद फैक्ट्री के बाहर खड़े कई वाहन भी चपेट में आ गये। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के‌ अनुसार सरसावा थाना क्षेत्र के पंचकूला-देहरादून हाईवे स्थित गांव सौराना के पास गांव बलवंतपुर में किरण फायर वर्क्स नामक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार शाम साढ़े छह बजे अचानक धमाके के साथ आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे।बारूद से आग फैक्ट्री में इतनी तेज फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिल सका और आग की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई।क‌ई घायल हुए जिनमें से कई की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।बाकी का जिला अस्पताल और पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।आग की चपेट में आकर फैक्ट्री के बाहर खड़े कई वाहन भी जल गए।भीषण अग्निकांड में कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। एसएसपी आकाश तोमर ने घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो जाने की पुष्टि की है। इनमें गांव सलेमपुर निवासी फैक्ट्री लाइसेंस धारक राहुल कुमार भी शामिल है। एसएसपी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। कई को रेफर किया गया है।घटना के बाद डीएम अखिलेश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को चपेट में आए लोगों के बेहतर उपचार के दिशा निर्देश दिए हैं।जिस तरह से धमाका हुआ और चारों तरफ आग फैली ऐसे में सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया।झुलसे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है। फिर भी कुछ लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर फायर बिग्रेड द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को सकुशल निकालने वघायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!