उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ चांदन नगर क्षेत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्री मती ललित मोहनीश के सपनों को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ नागरिकों द्वारा विद्यालय में बच्चों को कापी, किताबे, पेंसिल आदि किए गए वितरण किया गया सराहनीय कार्य। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( राजधानी लखनऊ चांदन नगर क्षेत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्री मती ललित मोहनीश के सपनों को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ नागरिकों द्वारा विद्यालय में बच्चों को कापी, किताबे, पेंसिल आदि किए गए वितरण किया गया सराहनीय कार्य )

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में चांदन स्थित प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में श्रीमती ललित मोहिनी दुबे जी की संकल्पना को साकार करने के लिए श्री देवेन्द्र नाथ दुबे जी वरिष्ठ आईएएस (सेवानिवृत्त) के कुशल नेतृत्व में टीम के सम्मानित सदस्यों सर्व श्री दुर्गेश मधेशिया जी (सिद्दार्थनगर), सर्व श्री मोबिन फैज जी (लखनऊ), सर्व श्री राजेश कुमार जी (लखनऊ) के साथ पहुंचे। सभी सदस्यों ने अपनी तमाम व्यापारिक व पारिवारिक व्यस्तताओं से समय निकालकर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया व आयोजन को सफल बनाने में अपना शारीरिक, मानसिक, भावात्मक व आर्थिक सहयोग प्रदान किया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता ओझा जी व सहायक अध्यापिका श्रीमती अनुराधा जी के सकारात्मक व सृजनात्मक सहयोग के बिना कार्यक्रम की सफलता सम्भव ही नहीं थी।vटीम के जुझारू सदस्य श्री जयेन्द्र सिंह साज्वाण जी कतिपय व्यवस्ताओं के चलते शारीरिक रूप से आयोजन में शामिल नहीं हो सके किन्तु प्रत्येक क्षण उनकी भावात्मक उपस्थिति को महसूस किया गया। हमारी टीम में कुछ और नए सदस्यों ने भी सदस्यता ली लेकिन वे पर्दे के पीछे रहकर ही सहयोग करना चाहते हैं। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उनका परिचय कराया जाना उचित नहीं है। श्री दिगम्बर भट्ट जी व श्री उपेन्द्र श्रीवास्तव जी ने भी सहयोग की पेशकश की थी लेकिन आवश्यकता पूर्ण हो जाने के कारण उनकी मदद की पेशकश को भविष्य के कार्यक्रमों हेतु सुरक्षित कर लिया गया। पिछले कई वर्षों से एक कमी महसूस की जा रही है। इस वर्ष विद्यालय में लगभग सवा तीन सौ बच्चे एडमिशन ले चुके हैं व अभी एडमिशन लगातार चल रहे हैं किन्तु इतने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रधानाध्यापिका सहित मात्र दो शिक्षिकाएं ही उपलब्ध हैं। यदि यह दोनों शिक्षिकाएं अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान भी दे दें तो भी उनके लिए इतने बच्चों को स्तरीय शिक्षा दे पाना सम्भव नहीं है। राजधानी लखनऊ के नगरक्षेत्र में स्थित विद्यालय की यह दशा शोचनीय व विचारणीय है  हमारी टीम द्वारा पूरे शेक्षणिक सत्र हेतु उपलब्ध कराई गईं कापियों, पैन, पेन्सिल, रबर, शार्पनर इत्यादि को प्राप्त करते ही बच्चों के खिले हुए चेहरों पर बिखरी मुस्कुराहट हमारे कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण पत्र है जो हमें बार बार इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने की प्रेरणा देती है।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!