अलीगढ़ ताला नगरी अलीगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम नई नवेली बहू मुंह दिखाई की पड़ गई महेंगी मांग लिया ऐसा वरदान बना चर्चा का विषय । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( ताला नगरी अलीगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम नई नवेली बहू मुंह दिखाई की पड़ गई महेंगी मांग लिया ऐसा वरदान बना चर्चा का विषय )
अलीगढ़ सुनकर जरूर लोग चकित होंगे,लेकिन रविवार को ताला नगरी अलीगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। सांसद अपने एक परिचित किसान परिवार में हुई बेटे की शादी के बाद रविवार को वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। नई नवेली बहू ने सांसद से मुंह दिखाई में ऐसा कुछ मांगा कि जिसे सुनकर भाजपा सांसद भौचक्के रह गए।बहू को मुंह दिखाई में न तो गिफ्ट चाहिए था, न रुपया बहू ने उनसे मुंह दिखाई में गांव में सड़क निर्माण की मांग रख दी।इसे सुनकर सांसद ने वादा किया कि एक महीने में सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा और ये हमारी तरफ से मुंह दिखाई होगी।इसके बाद सांसद ने गांव वालों के साथ सड़क का जायजा लिया। खैर क्षेत्र के गांव कसीसों के नवीन कुमार शर्मा के भाजपा सांसद सतीश गौतम से सामाजिक और सियासी रिश्ते हैं।दो मई को नवीन ने अपने इकलौते बेटे दिपांशु शर्मा की शादी की है। दीपांशु की शादी हाथरस जिले के मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई की प्रियंका उर्फ बबली से हुई है। प्रियंका एमए तक पढ़ाई की हैं।शादी में सांसद को भी नवीन शर्मा ने निमंत्रण दिया था, लेकिन सांसद उस समय व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच पाए थे। सांसद सतीश गौतम रविवार को नवीन शर्मा के घर वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। सांसद पहले परिवार के साथ बैठकर हालचाल पूछा इसके बाद चलते समय बहू को आशीर्वाद देने के लिए उन्होंने अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर बहू के हाथ में थमाना चाहा तो बहू ने तपाक से बोल दिया कि अंकल आप हमें मुंह दिखाई में गांव की सड़क का निर्माण करा दें।ये सुनकर सांसद पहले तो हैरान रह गए,फिर मुस्कुराए और बोले कि बेटा तुमको एक महीने में तुम्हारी मुंह दिखाई मिलेगी। इस दौरान बातचीत में प्रियंका ने कहा कि जब वे विदा होकर आईं तो कीचड़ भरे रास्ते में होकर अपनी ससुराल में पहली बार पहुंची। इसके बाद मंदिर तक भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर जाना पड़ा था।गांव वालों ने भी बहू की मुंह दिखाई पर सांसद की घोषणा का खुले दिल से स्वागत किया।गांव ही नहीं पूरे अलीगढ़ जिले में बहू की मुंह दिखाई की चर्चा बनी हुई है। इसके बाद में सांसद सतीश गौतम, नवीन शर्मा व अन्य गांव वालों के साथ बदहाल सड़क को देखने पहुंचे।ये लगभग 120 मीटर गांव के अंदर की मुख्य सड़क है।ये सड़क नवीन के घर के सामने से होकर मंदिर तक जाती है और मंदिर के बाद मथुरा की ओर जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग से जुड़ जाती है, जो पक्की है। कुछ समय पहले तक इस सड़क पर पानी नहीं भरता था। इसलिए लोग इसी कच्ची सड़क का ही प्रयोग करते थे। अब इस सड़क पर एकत्रित होने वाला पानी इसी पर भरने लगा, क्योंकि इस सड़क पर पानी का निकास एक प्लाट में था। अब प्लाट स्वामी ने पानी का निकास अपनी जमीन पर बंद करा दिया है, तब से दिक्कत होने लगी है। नवीन शर्मा ने बताया कि सांसद जी ने एक माह में निर्माण शुरू कराने का वायदा किया है। इससे ग्रामीण बेहद संतुष्ट हैं। गांव कसीसों में अपने परिचित परिवार में नवदंपती को आशीर्वाद देने गया था। तभी नवविवाहिता ने मुंह दिखाई में सड़क मांग ली। पढ़ी लिखी बहू को एक माह में सड़क निर्माण का वादा किया है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
