उत्तर प्रदेश आगरा थाना अछनेरा क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शराब माफिया की लगभग 13,64 रुपए की सम्पत्ति की गई कुर्क । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा थाना अछनेरा क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शराब माफिया की लगभग 13,64 रुपए की सम्पत्ति की गई कुर्ककक )

उत्तर प्रदेश आगरा के जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार दोपहर को थाना अछनेरा के गांव मुहअर में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस टीम ने शराब माफिया की करीब 13.64 लाख संपत्ति की कुर्की की. क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही के नेतृत्व में फोर्स के साथ गांव महुअर को छावनी बना दिया गया. पूरे गांव में पुलिसबल की मौजूदगी देखकर ग्रामीण भी अचंभित रह गए. इसके बाद हुई कार्रवाई को ग्रामीणों ने अपनी आंखों से देखा बता दें कि 23 जुलाई 2021 को तत्कालीन क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने हर्ष ढाबा पर नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था. शराब फैक्टरी के मुख्य सरगना सहदेव पुत्र रामप्रकाश शर्मा समेत आधा दर्जन लोगों पर कार्रवाई हुई थी. बाद में कार्रवाई को बढ़ाते हुए शराब माफिया पर गैंगस्टर लगा दिया गयाा । इसी श्रृंखला में सोमवार को कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. गैंगस्टर में पाबंद सहदेव और अनुज शर्मा पुत्र उमेश उर्फ गुड्डा के घरों को कुर्क करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया गया क्षेत्राधिकारी ने दोनों घरों पर हुई कार्रवाई के बाद इनके क्रय और विक्रय पर रोक की बात कहते हुए ग्रामीणों को आगाह किया कि गलत कार्य करने वालों से हमेशा सावधान रहें ।

( Òयोगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!