उत्तर प्रदेश औरैया अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा महिलाओं एंव बाल सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा महिलाओं एंव बाल सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया श्री भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर में ऑडीटोरियम हॉल गेलगॉव दिबियापुर में प्रतिभाग किया तथा श्री रक्षित टंडन (सलाहकार साइबर पीस फाउंडेशन, निदेशक हैकरशाला, सलाहकार आईएएमएआई इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) व पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा दिनांक 10/05/2022 को वर्तमान परिदृश्य में साइबर क्राइम एवं उससे बचाव सम्बंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट द्वारा अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक घटनाएं कारित करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी एवं विवेचना के दृष्टिकोण से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, समस्त विवेचक, साइबर सैल, अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच), एसओजी, सर्विलांस एवं उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को साइबर क्राइम से निपटने में तकनीकी तथा वैज्ञानिक दक्षता के बारे में प्रशिक्षण देते हुए साइबर अपराधों से सम्बंधित विवेचनाओं में तकनीकी बारीकियों एवं डिजिटल साक्ष्य संकलन का इस्तेमाल कर विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए घटनाओं के अनावरण कर पीडित को न्याय दिलाने एवं अपराधियों के विरूद्ध पुख्ता साक्ष्यों को जुटाने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री रक्षित टंडन को फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जनपद औरैया के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
