उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधकारी के निर्देशन में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब,फिरोजाबाद के तत्वावधान में जिलाधकारी, फिरोजाबाद चन्द्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद चर्चित गौड़ के निर्देशन में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विज्ञान के लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के 11 दिवसीय विज्ञान सूर्योदय कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती सुगरा बेगम गर्ल्स इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ शमशाद बानो एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन द्वारा किया गया। अश्वनी कुमारजैन एवं सभी शिक्षकाओं द्वारा बालिकाओं के मॉडलों का अवलोकन किया गया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 31 बालिकाओं ने 20 मॉडलों का निर्माण किया। जिनमें कार्यकारी एवं स्थैतिक दोनों प्रकार के मॉडल फाउन्टेन, सेव एनवायरनमेंट, सैनिटाइजर मशीन, वाटर डैम, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, एम्बुलेंस, उत्सर्जन तंत्र, अम्लीय वर्षा आदि प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि हम सभी का एकमात्र उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना है। जिसके लिए सभी बालिकाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान कु राहत द्वितीय स्थान कु नाजनीन एवं तृतीय स्थान कु मंतिशा आबिद ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन श्रीमती इरम एवं श्रीमती शबनम ने किया। सभी विजयी, शेष प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को जिला विज्ञान क्लब,फिरोजाबाद द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र प्रधानाचार्या एवं जिला समन्वयक द्वारा वितरित किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम प्रभारी डॉ शमशाद बानो एवं नोडल प्रभारी श्रीमती शाहीन अहमद को अश्वनी कुमार जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। डॉ शमशाद बानो ने सभी बालिकाओं के मॉडलों की सराहना करते हुए बालिकाओं को सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शाहीन अहमद ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती जेबा, मिनन्त फातिमा, नईमा जमील, शाइमा परवीन एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!